शरद पूर्णिमा पर पूजी गई सैकड़ो कन्याएं

 शरद पूर्णिमा पर पूजी गई सैकड़ो कन्याएं
मुलताई। (अक्षय सोनी/ राकेश अग्रवाल)
पवित्र नगरी में ताप्ती तट पर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सैकड़ो कन्याओं के पांव पखार कर पूजन किया गया। महा आरती समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दुर्गा मण्डलों के सदस्यों द्वारा महाआरती की गई। समिति के सदस्यों ने बताया की कन्याओं को देविस्वरूप मानकर पुरे विधि विधान से पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में बालिकाएं देवी का स्वरूप धारण करके ताप्ती तट पंहुची। नपाध्यक्ष हेमन्त शर्मा वर्षा गढ़ेकर एवम् शैफाली पालिवाल द्वारा कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में नागरिक ताप्ती तट पंहुचे जिससे माहौल पूरी तरह धर्ममय नजर आया

Source : Agency

9 + 2 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]